भरगामा: भरगामा अंचल कार्यालय में पंचायत समिति की बैठक आयोजित की गई
भरगामा प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार कक्ष में शनिवार को पंचायत समिति की बैठक आयोजित हुई। अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख संगीता यादव व संचालन बीडीओ शशि भूषण सुमन ने किया। बैठक की शुरुआत सभी सदस्यों एवं अधिकारियों से परिचय प्राप्त कर की गई। इसके बाद गत बैठक की सम्पुष्टि की गई। वर्ष 2025-26 हेतु विभिन्न योजनाओं को अनुमोदन के लिए प्रस्ताव लाया गया।