भरगामा: भरगामा के बीडीओ ने आवासीय विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण, मच गया हड़कंप
जिलाधिकारी के निर्देश पर मंगलवार को शाम 4 बजे के करीब प्रखंड विकास पदाधिकारी शशिभूषण सुमन ने भरगामा प्रखंड के तीन आवासीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान अब्बास पब्लिक स्कूल वीर नगर, महर्षि मेंही आवासीय विद्यालय हरिनंदन नगर रघुनाथपुर व ज्ञान सरोवर पब्लिक स्कूल आदि रामपुर की जांच की गई. निरीक्षण की सूचना मिलते ही विद्यालय प्रबंधन में हड़कंप मच गया.