भरगामा: भरगामा पुलिस ने छापेमारी के दौरान चार अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
भरगामा पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में नामजद मुख्य अभियुक्त को दबोचा, जबकि अवैध शराब के कारोबार में लिप्त एक महिला व एक पुरुष को रंगेहाथ पकड़ा. इसके अलावा, न्यायालय के आदेश की अवहेलना करने पर एक वारंटी को भी हिरासत में लिया गया.