पन्ना: बाल विवाह रोकथाम के लिए ग्राम और वार्ड स्तरीय दल गठित, कलेक्टर ने निगरानी और कार्रवाई के निर्देश दिए
Panna, Panna | Nov 8, 2024 पन्ना जिले में बाल विवाह की रोकथाम के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। कलेक्टर सुरेश कुमार द्वारा आगामी देवउठनी एकादशी एवं अन्य विवाह मुहूर्त में होने वाली सामूहिक शादियों के दौरान बाल विवाह की संभावनाओं को रोकने के लिए ग्राम व वार्ड स्तरीय दल का गठन किया गया है।