पन्ना: सीएमओ पर ₹500 का जुर्माना, अनुग्रह सहायता राशि के भुगतान में देरी पर कलेक्टर की कार्रवाई
Panna, Panna | Nov 8, 2024 पन्ना ज़िले में मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) शशिकपूर गढ़पाले पर समय-सीमा में अनुग्रह सहायता राशि का भुगतान नहीं होने के कारण 500 रुपये का जुर्माना अधिरोपित किया गया है। यह कार्यवाही जिला कलेक्टर सुरेश कुमार द्वारा मध्य प्रदेश लोक सेवा गारंटी अधिनियम 2010 के अंतर्गत की गई है।