पन्ना: बेलगाम चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, दो चूड़ी व्यापारी गंभीर रूप से घायल
Panna, Panna | Nov 8, 2024 पन्ना जिले में आज एक गंभीर सड़क हादसा हुआ जिसमें एक बेलगाम चार पहिया वाहन द्वारा क्रॉसिंग के दौरान अचानक कट मारने से बाइक सवार दो चूड़ी व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गए। फिरोजाबाद के निवासी विमल और ब्रजेश राठौर पन्ना में चूड़ी का व्यापार करते हैं और व्यापार के सिलसिले में अमानगंज जा रहे थे।