डिंडौरी: मोहतरा गांव में नल जल योजना बंद, परेशान ग्रामीणों ने कलेक्टर कार्यालय में प्रशासन से लगाई गुहार
डिंडौरी जिले के मोहतरा गांव में लाखों रुपए की लागत से नल जल योजना का निर्माण किया गया लेकिन गांव के ग्रामीण पानी को लेकर परेशान हो रहे हैं गांव में नल जल योजना बंद है जिसके चलते परेशान होकर ग्रामीणों ने मंगलवार दोपहर1:00 कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर पानी की समस्या के निराकरण और जल्द से जल्द नल जल योजना चालू करने को लेकर कलेक्टर से गुहार लगाई ।