आगरा: सुल्तानगंज की पुलिया के रहने वाले युवक का शव जिला हाथरस में कुएं में मिला, पुलिस जांच में जुटी
थाना हरी पर्वत क्षेत्र के अंतर्गत सुल्तानगंज की पुलिया के रहने वाले एक युवक का शव जिला हाथरस में कुएं में मिला, बीते 27 जून को युवक स्कूटी पर अकेला गया था, और उसने दोस्तों के साथ जाने की बात कही थी, अगले दिन तक वह वापस नहीं आया तो परिजनों ने थाना हरी पर्वत पर गुमशुदगी दर्ज कराई, पुलिस ने जांच पड़ताल में युवक का शव जिला हाथरस में कुएं में मिला।