कर्वी: चौरा के पास रोड पर कुत्ता आ जाने से बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिरा, हुआ घायल
पहाड़ी के चौरा के पास गुरुवार की सुबह 11 बजे बाइक के सामने कुत्ता आ जाने से बाइक सवार अहद अली पुत्र करीम मंसूरी निवासी चौरा घायल हो गया। अहद अली चौरा से पहाड़ी जा रहा था,तभी चौरा के पास बाइक के सामने आए कुत्ते को बचाने के चलते यह हादसा हो गया।वहीं अहद को पहाड़ी CHC से रेफर किए जाने पर परिजनों ने अहद को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।