कर्वी: भरतकूप के भीखमपुर के पास बाइक की टक्कर से चाचा-भतीजे गिरे, दोनों घायल होकर जिला अस्पताल रेफर
भरतकूप के भीखमपुर के पास बुधवार की शाम 5 बजे बाइक की टक्कर से बाइक सवार चाचा भतीजे कालीचरन और रजनीश निवासीगण पहरा थाना भरतकूप घायल हो गए। दोनों बाइक सवार ओरन से भरतकूप आ रहे थे।तभी भीकमपुर के पास यह हादसा हो गया ।वहीं भांगा CHC से रेफर किए जाने पर परिजनों ने दोनों घायलों को गुरुवार की सुबह 11 बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।