कर्वी: झांसी प्रयागराज मु० सड़क में ब्यूर के पास बाइक हादसे में घायल व्यक्ति की पत्नी ने कोतवाली में करवाई को लेकर दी तहरीर
झांसी प्रयागराज मुख्य सड़क में ब्यूर के पास बीती 10 मार्च की सुबह 9:30 बजे बाइक की टक्कर से व्यक्ति सिपाही लाल घायल हो गया था। जिसको गंभीर अवस्था में सोनेपुर जिला अस्पताल से रेफर किया गया था। वहीं घायल सिपाही लाल की पत्नी कविता ने बुधवार की दोपहर 1:00 बजे बाइक सवार के खिलाफ कार्रवाई को लेकर कोतवाली कर्वी में मामले की तहरीर दी है।