इंदौर: बाणगंगा थान क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते तीन बदमाशों ने एक युवक को चाकू मारकर किया घायल, शिकायत पर मामला दर्ज
Indore, Indore | May 21, 2024 इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक को चाकू मारने का मामला सामने आया है। जिसमें लॉकडाउन के दौरान हुए विवाद के राजीनामे के लिए रवि और धीरज नामक दो युवकों को तीन आरोपी विकास नीरज और सौरभ के द्वारा बुलाया गया था, जहां पर तीनों ही आरोपियों ने विवाद करते हुए रवि और धीरज हमला कर दिया। जिसमे आरोपियों ने चाकू से हमला कर रवि को घायल कर दिया