इंदौर: लसुड़िया क्षेत्र में हुई लाखों की चोरी का खुलासा माल सहित 2 चोर गिरफ्तार
Indore, Indore | May 21, 2024 एसीपी ने बताया कि स्कीम 114 के निवासी रिटायर्ड नेवी ऑफिसर मोहित परिहार अपने परिवार के साथ जबलपुर गए थे जब वे वापस इंदौर लौटे तो उनके घर के ताले टूटे हुए थे। इस मामले में उन्होंने लसुड़िया थाने में चोरी की शिकायत दर्ज करवाई थी। जहां पुलिस ने उनके घर के आसपास लगे करीब पांच सौ से अधिक सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों को ढूंढ निकाला।