इंदौर: चंदन नगर क्षेत्र में एक महिला को बेटी हुई तो रुपये दहेज में मांगे पति ने फोन पर तीन बार तलाक बोलकर रिश्ता तोड़ दिया
Indore, Indore | May 21, 2024 चंदन नगर में तीन तलाक का मामला सामने आया है।पीड़िता ने आरोप लगाया कि पति और सास-ससुर ने बेटी होने पर परेशान किया। फिर रुपए दहेज में मांगे । नहीं लाने पर पति उसे मायके छोड़ आया। जब पत्नी वापस लौटी तो पति ने उसे घर में नहीं घुसने दिया और मारपीट कर के भगा दिया इसी बीच पति ने फोन पर तीन बार तलाक कहकर रिश्ता तोड़ लिया। पीड़िता ने इसकी शिकायत चंदन नगर थाने में की।