हरिद्वार: पैसों के लेनदेन को लेकर आपस में झगड़ रहे दो लोगों को जमालपुर खुर्द से रानीपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
रानीपुर कोतवाली पुलिस को गुरुवार दोपहर 1 बजे करीब सूचना मिली कि जमालपुर खुर्द में पैसों के लेनदेन को लेकर दो लोग आपस में न केवल झगड़ा कर रहे हैं बल्कि एक दूसरे को जान से करने को उतारू हैं। मौके पर पहुंची रानीपुर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 170 के तहत दोनों को सबक सिखाते हुए गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अफजाल अली और सलीम को गिरफ्तार किया गया है।