हरिद्वार: नमामि गंगे घाट पर DAV स्कूलों के 5100 छात्र-छात्राओं ने किया सामूहिक हवन यज्ञ, डीएम कर्मेंद्र सिंह ने भी देखा भव्य नजारा
महर्षि दयानंद की 200 वीं जयंती के उपलक्ष्य में DAV के समस्त स्कूलों से जुड़े छात्र छात्राओं ने गुरुवार को सामूहिक हवन यज्ञ किया। प्रदेशभर से आए 5100 छात्र छात्राओं ने वैदिक मंत्रोचार के साथ हवन यज्ञ में पूर्ण आहुति दी। नमामि गंगे घाट पर यह भव्य नजारा देखने के लिए हजारों लोग मौजूद रहे। हरिद्वार के डीएम कर्मेंद्र सिंह ने भी कार्यक्रम में शिरकत कर यह नजारा देखा