सुल्तानपुर: SP ने पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों की ब्रीफिंग की, प्रथम चरण के चुनाव हेतु पुलिसकर्मियों की बिजनौर में लगी ड्यूटी
शहर स्थित पुलिस लाइन में एसपी सोमेन वर्मा द्वारा अधिकारियों/कर्मचारियों की ब्रीफिंग की गई। एसपी ने ब्रीफ करते हुए पुलिसकर्मियों से शांतिपूर्ण मतदान कराने को कहा साथ ही एसपी ने हिदायत देते हुए कहा कि सभी अपने-अपने ड्यूटी प्वाइंट पर ही जमे रहेंगे। लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण में सुलतानपुर के पुलिसकर्मियों की बिजनौर में ड्यूटी लगाई गई है।