सुल्तानपुर: बलिया के युवक का सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन पर सामान लेने के दौरान जल्दबाजी में छूटा मोबाइल RPF ने लौटाया
बीते 10अप्रैल को बलिया जिले के अंकित जायसवाल पुत्र प्रेम कुमार जायसवाल हिमगिरी एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे थे।जब गाड़ी सुलतानपुर पहुंची तो वह समान लेने उतरे और जल्दबाजी में अपना मोबाइल दुकान पर भूल गए।दुकानदार की सूचना पर RPF प्रभारी मनोज कुमार के निर्देश पर कां.चन्द्रिकाजोशी ने अंकित को सूचित कर उनका मोबाइल उनके सुपुर्द किया।जिसके बाद RPF की सराहना हो रही है।