सुल्तानपुर: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सभागार में नोडल अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक हुई आयोजित,अहम मुद्दों पर हुई चर्चा
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी कृतिका ज्योत्स्ना की अध्यक्षता में एसपी सोमेन वर्मा व उपजिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी(प्रशासन)गौरव शुक्ला के साथ कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में लोकसभा चुनाव को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई।समीक्षा बैठक में नोडल अधिकारियों के साथ लोकसभा चुनाव से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा की गई।साथ ही संबंधित को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए।