सुल्तानपुर: सीजेएम बने नवनीत सिंह, कई अन्य न्यायिक अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी
हाईकोर्ट के निर्देशन में न्यायिक अधिकारियों के ट्रांसफर होने के बाद प्रयागराज से आये नवनीत सिंह को जिले के सीजेएम के रूप में पदभार मिला है। मथुरा से आये संतोष कुमार को एडीजे प्रथम कोर्ट की जिम्मेदारी मिली है। बदायूं से आये विजय कुमार द्वितीय को एफटीसी प्रथम/स्पेशल जज गैंगस्टर कोर्ट का प्रभार मिला है।वहीं जलाल मोहम्मद अकबर को एडीजे चतुर्थ का प्रभार मिला है।