सुल्तानपुर: ADM एफआर ने गुंडा अधिनियम के तहत 4 लोगों को किया जिला बदर,अपराधियों में मचा हड़कंप
ADM एफआर एस सुधाकरण ने बड़ी कार्रवाई की है।ADM ने गुंडा अधिनियम के तहत 4 लोगों को जिलाबदर किया है। उन्होंने कार्रवाई करते हुए अखंडनगर के कुंद्रा भैरोपुर निवासी विपिन सैनी व चंद्रशेखर,अखंडनगर के बडगांव निवासी राहुल तिवारी व प्रमोद तिवारी को जिला बदर किया है। वहीं एडीएम की इस कार्रवाई के बाद अपराधियों में हड़कंप मच गया है।