सुल्तानपुर: स्वीप योजना के अंतर्गत चांदीपुर स्थित शोभाराम राष्ट्रीय इंटर कालेज में हुआ मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिये गये निर्देश के अनुपालन में स्वीप योजनान्तर्गत मतदाता जागरूकता एवं सहभागिता कार्यक्रम के तहत शोभाराम राष्ट्रीय इंटर कॉलेज चांदीपुर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर विद्यालय के छात्र/छात्राओं को ज्यादा से ज्यादा मतदान करने के लिए जागरूक किया गया।साथ ही छात्र/छात्राओं को मतदान के प्रतिशत को बढ़ाने हेतु प्रेरित किया गया।