गुना: नेशनल हाईवे 46 के भदौरा गांव पर अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, ड्राइवर सुरक्षित; वीडियो वायरल
गुना में नेशनल हाईवे 46 पर म्याना थाना क्षेत्र में भदौरा गांव पर एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। 2 अक्टूबर सुबह सामने आए वायरल वीडियो में जैसा प्रथम दृष्टयता बताया गया, ट्रक ड्राइवर पूरी तरह से सुरक्षित है बीती शाम सड़क पर ट्रक पलटने से कुछ देर यातायात बाधित हुआ। दो क्रेन की मदद से ट्रक को सीधा कर सड़क से हटाया गया। ड्राइवर सकुशल बताया गया है।