पडरौना: पड़रौना कोतवाली क्षेत्र के सिधुआ बाजार में शराबियों का आतंक, पुलिस चौकी के बगल में बना शराबियों का अड्डा, जिम्मेदार मौन
कुशीनगर जिले के पड़रौना को. थाना क्षेत्र के सिधुआ बाजार में शराबियों का बोलबाला बना हुआ है, जिम्मेदार बेख़बर चौंकाने वाली बात यह है कि यह सब कुछ हो रहा है सिधुआ पुलिस चौकी के ठीक बगल में। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, सुबह 6 बजे से ही शराब की ब्लैक मार्केटिंग शुरू हो जाती है। सड़क किनारे ठेलों पर खुलेआम शराब पिलाने की दुकानें सज जाती हैं, शराबी बेधड़क पीते है।