पडरौना: पोखरभिंडा में बारात की खुशियाँ मातम में बदलीं, डीजे पर डांस करते वक्त युवक की हृदय गति रुकने से हुई मौत
कुशीनगर जिले के हाटा को.क्षेत्र के पोखरभिंडा में शादी की खुशियाँ उस वक्त मातम में तब्दील हो गईं, जब डीजे पर डांस कर रहे युवक की अचानक हृदय गति रुकने से मौत हो गई।एक चचेरे भाई की शादी की बारात निकली थी। बारात में डीजे का ज़ोरदार इंतज़ाम था और सभी लोग मस्ती में झूम रहे थे। इसी बीच युवक भी डीजे पर डांस कर रहा था। डांस करनें के बाद पानी पीते ही बेसुध हो गया।