पडरौना: तुर्कपट्टी थाना पुलिस टीम ने हत्या के प्रयास में वांछित आरोपी को टांगी के साथ गिरफ्तार कर भेजा जेल
कुशीनगर में एसपी के निर्देश पर जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत तुर्कपट्टी पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है।थाना तुर्कपट्टी पुलिस ने हत्या के प्रयास से जुड़े मामले में वांछित अभियुक्त बादल प्रसाद पुत्र खिलाड़ी, निवासी दिघवापट्टी उसराहवा टोला, थाना तुर्कपट्टी, जनपद कुशीनगर को आज रविवार दिन के 4 बजे गिरफ्तार कर लिया है।