पडरौना: सेवरही थाने की पुलिस ने चोरी गई बाइक के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया, दो नाबालिग को हिरासत में लिया
कुशीनगर जिले के थाना सेवरही पुलिस ने अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है।थाना सेवरही की पुलिस टीम ने एक चुराई गई पल्सर बाइक के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा दो नाबालिगों को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। अभियुक्त का नाम प्रभात सोनी है, जो महावीर नगर, वार्ड नंबर 10, थाना सेवरही क्षेत्र का रहने वाला है।