बहोरीबंद: बाकल में 11 माह की मासूम के सिर में घुसा खिलौने का 2 इंच तार, ऑपरेशन से बची जान
कटनी जिले के बाकल गांव में एक दर्दनाक हादसे में 11 माह की मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। खेलते समय सोफे से गिरी बच्ची के माथे में खिलौने में लगा लोहे का तार घुस गया, जो करीब दो इंच अंदर तक पहुंच गया। गंभीर हालत में बच्ची को जबलपुर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने डेढ़ घंटे तक ऑपरेशन कर तार बाहर निकाला और उसकी जान बचा ली।