डिंडौरी: मनरेगा कर्मचारियों को 5 माह से वेतन नहीं मिला, सामूहिक अवकाश लेकर कलेक्ट्रेट में सौंपा ज्ञापन
डिंडोरी के मनरेगा कर्मचारियों को पिछले 5 माह से वेतन न मिलने के कारण कर्मचारी आर्थिक रूप से परेशान है जिसके चलते कर्मचारियों ने वेतनमान की मांग पूरी न होने पर 4 मई से 8 मई तक सामूहिक अवकाश को लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर गुरुवार शाम 5:00 बजे ज्ञापन सौपा। दरअसल कर्मचारियों ने बताया कि वेतन न मिलने के कारण आर्थिक पारिवारिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है ।