डिंडौरी: कुकर्रामठ गांव के किसान ने गेहूं बिक्री को लेकर कलेक्ट्रेट में लगाई गुहार
डिंडौरी जिले के कुकर्रामठ गांव निवासी किसान ने गुरुवार दोपहर 12:30 कलेक्टर कार्यालय पहुंच कर कुल रकवा के तहत उपार्जन फसल गेहूं बिक्री को लेकर गुहार लगाई। दरअसल किसान ने बताया की उपार्जन केंद्र में 3 क्विंटल बिक्रय को लेकर स्लॉट बुक किया गया जबकि शासन के निर्देशानुसार कुल रकवा के तहत 16 क्विंटल गेंहू बेचने का पात्र हूं ।