नवाबगंज: पुलिस लाइन्स में अपराध गोष्ठी, पुलिस अधीक्षक ने कानून व्यवस्था को लेकर दिए सख्त निर्देश
बाराबंकी के पुलिस लाइन्स सभागार में पुलिस अधीक्षक बाराबंकी अर्पित विजयवर्गीय की अध्यक्षता में अपराध एवं कानून व्यवस्था को लेकर अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में जनपद की कानून व्यवस्था और विभिन्न अपराधों की रोकथाम को लेकर पुलिस अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा की गई।