सिमडेगा: महिला आरक्षी रोसालिया तोपनो 'पुलिसमैन ऑफ द वीक' सम्मान से सम्मानित
सिमडेगा थाना में पदस्थापित महिला आरक्षी 687 रोसालिया तोपनो को उत्कृष्ट टर्न आउट और कर्तव्य परायणता के लिए 'पुलिसमैन ऑफ द वीक' सम्मान दिया गया। मंगलवार शाम 4 बजे उन्हें सम्मानित किया गया। एसपी सिमडेगा ने बताया कि यह पहल पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ाने हेतु शुरू की गई है।