सिमडेगा: दिल्ली में कांग्रेस की अहम बैठक, सिमडेगा और कोलेबिरा के विधायक हुए शामिल
कांग्रेस पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार रात 8 बजे दिल्ली में आयोजित की गई, जिसमें झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, कांग्रेस कोटे के सभी मंत्री, सांसद और विधायक शामिल हुए।इस अहम बैठक में सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा और कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी भी मौजूद रहे। इनके साथ सांसद कालीचरण मुंडा समेत झारखंड से कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित