सिमडेगा: सावन की पहली सोमवारी पर गोसाईंटोली शिवालय में जलाभिषेक करने के लिए उमड़े श्रद्धालु
सावन माह की पहली सोमवारी को सुबह 11 बजे, सिमडेगा शहरी क्षेत्र के वार्ड संख्या 12 अंतर्गत गोसाईंटोली (खैरनटोली) स्थित प्राचीन शिवालय में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर पुण्य लाभ अर्जित किया।नव युवक कांवरिया संघ, गोसाईंटोली-खैरनटोली के तत्वावधान में आयोजित इस कांवर यात्रा की शुरुआत सुबह 6 बजे हुई, जब श्रद्धालु वाहनों से शंख नदी संगम तट पहुँचे