महरौनी: ग्राम पचौड़ा में समृद्ध बुंदेली संस्कृति के कार्यक्रमों के साथ उत्साहपूर्वक मनाया गया मटकी फोड़ कार्यक्रम
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर महरौनी के समीपस्थ ग्राम पचोड़ा में बुंदेलखंड की समृद्ध लोक संस्कृति और पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुरूप दधि खायना (दही हांडी) कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। धार्मिक आस्था, लोक परंपरा और उल्लास से सराबोर आयोजन में आसपास के कई गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।