शिवपुरी नगर: गौशाला में पति शराब और स्मैक के नशे में पत्नी और बच्चों को करता है गाली-गलौज और मारपीट, एसपी से की शिकायत
गौशाला निवासी महिला चांदनी बाथम पत्नि सुरेंद्र बाथम ने जानकारी देते हुए बताया की उसका पति शराब और स्मैक का नशा करके उसको एवं बच्चों के साथ गाली गलौज करता है और मारपीट करता है। जिसकी शिकायत उसने थाने पर की पर सुनवाई ना होने के चलते आज मंगलवार की शाम 4 बजे एसपी से कार्यवाही की गुहार लगाई है।