मुजफ्फरपुर जिले में गैस गोदाम और एजेंसी में लूट एवं चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले अंतरजिला गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। विशेष पुलिस टीम ने गिरोह के सरगना समेत तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 72 गैस सिलेंडर, घटना में प्रयुक्त एक कार और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कांतेश मिश्रा ने प्रेस वार