सेन्हा: सेन्हा में आपसी विवाद में महिला की धारदार हथियार से हत्या, क्षेत्र में सनसनी
सेन्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुंदगडी गांव में ईख बगान में काम करने गई अधेड़ विधवा महिला की धारदार हथियार से हत्या करने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। मृतक महिला की पहचान स्वर्गीय विमल मांझी के 50 वर्षीय पत्नी कलावी देवी के रूप में हुई है। आपसी रंजिश में हत्या करने का मामला बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच व अग्रतर कार्रवाई में जुट गई है।