सेन्हा: सरहुल में पूरे मानव जाति की सुख समृद्धि के लिए पूजा की जाती है: जिला परिषद सदस्य राधा तिर्की
जिला परिषद सदस्य राधा तिर्की ने कहा कि सरहुल का त्योहार चैत्र तृतीय को मनाया जाता है। पाहन पुजार की अगुवाई में पूजा संपन्न कराई जाती है। जिसमें आदिवासी समाज के लोग प्रसाद के रूप में कटहल, कोईनार साग, फुटकल को सरना माता को अर्पित करते हैं। इसके बाद ही समाज के लोग इसे ग्रहण करते हैं।