हरिद्वार: प्रसिद्ध बॉलीवुड कॉमेडियन राजपाल यादव श्रवणनाथ नगर पहुंचे, संतों से की मुलाकात
प्रसिद्ध बॉलीवुड कॉमेडियन राजपाल यादव इन दिनों मायानगरी मुंबई की चकाचौंध छोड़ संतों की शरण में है। रविवार शाम करीब 4 बजे राजपाल यादव श्रवणनाथ नगर स्थित एक आश्रम पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने आयोजित धार्मिक पूजन में शिरकत की और साधु संतों से आशीर्वाद लिया। राजपाल यादव ने कहा कि प्राकृतिक खूबसूरती से भरा उत्तराखंड देश के सबसे अच्छे शूटिंग डेस्टिनेशन में है।