हरिद्वार: चंडीघाट बस्ती में आग लगने से मची अफरा-तफरी, कई झोपड़ियां जलीं, कोई जनहानि नहीं
हरिद्वार की चंडीघाट बस्ती में आग लगने से अफरा तफरी मच गई। इस हादसे में कई झोपड़ियां जलकर राख हो गई। हालांकि कोई जनहानि तो नहीं हुई लेकिन झोपड़ी में रहने वाले लोगों का काफी नुकसान हो गया। रविवार दोपहर को सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और झुग्गी में रहने वाले लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। किन कारण से यह आग लगी है इसका अभी पता नहीं चला