हरिद्वार: दशहरा मेला के दौरान कनखल में पहुंचा जंगली हाथी, मच गई अफरातफरी, लोगों ने खदेड़ा
दशहरा मेला के दौरान कनखल के जगजीतपुर में जंगली हाथी के सड़क पर आने से हड़कंप मच गया। मौके पर लोगों ने लक्सर राजमार्ग पर दोनों ओर से यातायात रुकवाया। जंगली हाथी को राजमार्ग से खदेड़ा गया। जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका। घटना शनिवार रात करीब 11 बजे की है। इस दौरान वन विभाग नदारद रहा, लोगों ने वन विभाग से गश्त बढ़ाने की अपील की है।