हरिद्वार: भीमगोड़ा बैराज से उत्तरी खंड गंगनहर बंद होने से हरकीपौड़ी पर गंगा सूखी, लोग हुए निराश
हरकीपौड़ी पर रविवार सुबह 8 बजे अलग ही नजारा देखने को मिला। यूपी सिंचाई विभाग द्वारा 12 - 13 अक्टूबर की मध्यरात्रि 1 बजे से भीमगोड़ा बैराज से उत्तरी खंड गंगनहर बंद करने के बाद गंगा सूख गई। जिससे यहां धार्मिक कर्मकांड के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं को खासी दिक्कत हुई। दीपावली की मध्यरात्रि तक यहां गंगा सूखी रहेगी।