हरिद्वार: रोशनाबाद जिला जेल से दो कैदियों के फरार होने के मामले में एसआईटी का गठन, बनाई गई दस टीमें, देर रात एसएसपी ने की बैठक
रोशनाबाद जिला जेल से कैदी फरार होने के मामले में एसआईटी का गठन किया गया। दोनों कैदियों की गिरफ्तारी के लिए दस टीमें बनाई गई हैं। हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने देर रात अधिकारियों के साथ बैठक की और दोनों कैदियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए। एसएसपी ने बताया कि सिडकुल थाने में मुकदमा दर्ज कर उन्होंने जेल का निरीक्षण किया, जल्द गिरफ्तारी होगी।