हरिद्वार: BHEL सेक्टर 1 में रावण दहन के बाद दो पक्षों के बीच जमकर चले लात-घूंसे, मौके पर पहुंची पुलिस ने संभाला मोर्चा
BHEL सेक्टर 1 में रामलीला मैदान पर शनिवार देर रात रावण दहन के बाद मामूली बात को लेकर 2 पक्ष भिड़ गए। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से जमकर लात घूंसे चले। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। घटना शनिवार रात करीब साढ़े 10 बजे की है। पुलिस ने मौके से शांति भंग की धाराओं में 2 लोगों को हिरासत में भी लिया है।