नकली पनीर कारोबार के खिलाफ फूटा व्यापारियों का गुस्सा, दिनेश लुथरा और वसीम राजपूत व अन्य पनीर व्यापरियों के नेतृत्व में किया जोरदार विरोध
देहरादून। राज्य में नकली डेयरी उत्पादन व एनालॉग पनीर बनाने व बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस संबंध में सचिव स्वास्थ्य विनय शंकर पांडेय ने आदेश जारी किए। प्रदेश में अब उपभोक्ताओं को भ्रमित करने वाले उत्पाद नहीं बिकेंगे। इसे रोकने के लिए प्रदेश में सघन जांच अभियान चलाकर मिलावटखोरों पर शिकंजा कसेगा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशानिर्देश पर खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने उपभोक्ताओं की सेहत के साथ खिलवाड़ करने वाले नकली डेयरी कारोबार पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। इसमें राज्यभर में अमानकीकृत डेयरी एनालॉग और गैर दुग्ध उत्पादों के निर्माण, भंडारण, परिवहन, वितरण व बिक्री पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है। आज दिनांक 9/09/26 को पनीर व्यापारियों ने मीडिया के सामने बताया कि नकली पनीर पर प्रतिबंध होने के पश्चात भी देहरादून व अन्य शहरों में नकली पनीर धड़ल्ले से बिक रहा है जिसको लेकर मीडिया के माध्यम से नकली पनीर माफियाओं पर कड़ी कार्यवाही की मांग की है।
#DEHRADUN #UTTRAKHAND #UttarakhandPolice #SSP #DEHRADUN #DGP #UTTRAKHAND #CM #UTTRAKHAND #DM #DEHRADUN #BBR #LIVE #UTTRAKHAND #NEWS #UP #CM #DGP #UP