बॉबी पंवार का खजान दास को चैलेंज, सच्चे हो तो महासू देवता और पोखू महाराज के दरबार चलो, आत्महत्या करने की जरूरत नहीं...!
SCP-TSP योजनाओं की धनराशि के वितरण पर रोक के बीच कथित अनियमितताओं को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा के अध्यक्ष बॉबी पंवार ने कांग्रेस विधायक गीता राम गौड़ और भाजपा विधायक खजान दास को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी।
बॉबी पंवार ने गीता राम गौड़ पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें पहले तय करना होगा कि वे नेता हैं या ठेकेदार। उन्होंने आरोप लगाया कि जिन लोगों से योजनाओं के लिए धन लिया गया था, योजनाएं नहीं होने पर वे पैसे वापस मांग रहे थे, जिसके चलते संबंधित मंत्री के खिलाफ नारे लगाने की स्थिति बनी।
वहीं, खजान दास को लेकर बॉबी पंवार ने कहा कि उन्हें आत्महत्या करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि यदि वे स्वयं को सही मानते हैं तो उनके साथ महासू देवता और पोखू देवता के दरबार में चलें, जहां सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा। बॉबी पंवार के इन बयानों के बाद SCP-TSP योजनाओं के धन वितरण और कथित अनियमितताओं को लेकर राजनीतिक बहस और तेज हो गई है।
#Uttarakhand #SCP #TSP #SCPTSP #BobbyPanwar #UttarakhandNews #TribalDevelopment #उत्तराखंड #बॉबीपंवार #जनजातीयक्षेत्र #pahadsamachar