पटना ग्रामीण: राजीवनगर थाना क्षेत्र से 132 लीटर विदेशी शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ़्तार
मंगलवार की रात उत्पाद विभाग की टीम ने राजीवनगर थाना इलाके में बड़ी कार्रवाई करते हुए 132 लीटर विदेशी शराब जब्त किया है। मामले में दो तस्कर को भी पकड़ा गया है, जो बोरिंग रोड के रहनेवाले हैं। मंगलवार की रात करीब 11 बजे मीडिया से बातचीत के दौरान उत्पाद विभाग के अधिकारी ने ये जानकारी दी।