पटना ग्रामीण: राज्य की कानून व्यवस्था पर चिंता जताते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात की
बुधवार की सुबह 11:00 बजे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को राज्य की बिगड़ती कानून व्यवस्था से अवगत कराया और इस मामले में संज्ञान लेने का अनुरोध किया।