रॉबर्ट्सगंज: उरमौरा स्थित डायट परिसर में 2 दिवसीय जनपद स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ समापन
रॉबर्ट्सगंज के उरमौरा स्थित डायट परिसर मे चल रहे 29वें जनपद स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक समारोह का मंगलवार शाम 5 बजे समापन हो गया । इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद राम सकल मौजूद रहे,दो दिनों तक चलने वाले इस खेलकूद प्रतियोगिता में जनपद के सभी ब्लॉकों के बच्चों ने भाग लिया।कार्यक्रम के दौरान संयोजक बीएसए मुकुल आंनद भी मौजूद थे।